सीतामढ़ी, मई 24 -- उत्तमचंद वर्मा सीतामढ़ी। रोहणी नक्षत्र शुरू होते ही जिले में धान की खेती को लेकर किसानों की तैयारी तेज हो गई है। कृषि विभाग ने इस वर्ष जिले में 10 हजार 700 हेक्टेयर क्षेत्र में धान का बिचड़ा लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। हल्की नमी बने रहने और मौसम अनुकूल रहने के कारण किसान खेतों की जुताई, पटवन तथा नर्सरी तैयार करने के कार्य में जुट गए हैं। जिले के कई प्रखंडों में किसानों ने धान के बीज का उपचार कर बिचड़ा डालने की तैयारी शुरू कर दी है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार बीज उपचार करने से फसल में रोग का खतरा कम होता है तथा पौधों की वृद्धि बेहतर होती है। यह भी पढ़ें- रोहिणी नक्षत्र शुरू होते ही धान का बिचड़ा खेतों में डालेंगे किसान,तैयारियां शुरू किसान खेतों को समतल करने और पानी रोकने की व्यवस्था में भी लगे हैं। जिससे समय पर बिचड़ा...