मेरठ, अप्रैल 2 -- मेरठ। रोहटा रोड की एक कालोनी निवासी युवक ने बताया कि वह अपनी बहन के साथ आफिस से घर आ रहा था। जब वह सरस्वती विहार फेज. के पास पहुंचा तभी बाइक सवार एक युवक पीछे से आया। उसने बहन के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर धमकी दी और फरार हो गया। थाना टीपीनगर पर घटना की रिपोर्ट अज्ञात युवक के खिलाफ दर्ज कराई गई है। दिल्ली रोड स्थित शोरूम से चोरीमेरठ। दिल्ली रोड के पंजाबीपुरा निवासी लग्जरी होम सोल्यूशन कंपनी के एरिया मैनेजर प्रतीक चौधरी ने बताया कि शोरूम के बाहर लगी एसी की आउटडोर किसी ने चोरी कर ली। थाना टीपीनगर पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।अस्पताल से एसी की आउटडोर चोरीमेरठ। लालकुर्ती थाना क्षेत्र के बच्चा पार्क रोड स्थित मृत्युजंय हास्पिटल से चोरों ने एक एसी की आउटडोर चोरी कर ली। थाना लालकुर्ती पर चोरी की रिपोर्ट डा. शच...