मेरठ, मार्च 7 -- रोहटा रोड पर जैनपुर-दिलावरा व अनावली के जंगलों में कॉलोनाइजर द्वारा अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी पर शनिवार को मेरठ विकास प्राधिकरण की टीम ने बड़ा एक्शन लेते हुए बुलडोजर चला दिया। एमडीए की कार्रवाई से अवैध निर्माणों को तहस-नहस कर दिया गया। बताया गया है कि कुछ कॉलोनाइजर लंबे समय से बिना नक्शा पास कराए खेतों में प्लॉट काटकर कॉलोनी विकसित कर रहे थे। इसकी शिकायत मिलने पर एमडीए की टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीनों से अवैध रूप से बनाई गई सड़कों, बाउंड्री व अन्य निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। एमडीए की इस अचानक हुई कार्रवाई से भू-माफिया व बिल्डरों में खलबली मच गई। कई कॉलोनाइजर मौके से फरार हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.