मेरठ, दिसम्बर 20 -- रोहटा। विकास खंड के पूठखास गांव में ठा. सुरेश सिंह के आवास पर शुक्रवार को एसआईआर को लेकर बैठक हुई। मुख्य अतिथि भाजपा पश्चिम क्षेत्र के अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया रहे। बैठक में सेक्टर संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं पार्टी पदाधिकारियों के साथ एसआईआर को लेकर गंभीर चर्चा की गई। भाजपा कार्यकर्ताओं से सुझाव भी लिए गए। मुख्य अतिथि सतेंद्र सिसोदिया ने कहा कि मिशन 2027 को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को जी-जान से जुटना होगा। भाजपा सरकार गांव, गरीब, किसान, मजदूर, महिला और छात्रों के हित में निरंतर कार्य कर रही है और इन जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। भाजपा जिला अध्यक्ष हरवीर सिंह पाल ने कहा कि आगामी 26 दिसंबर से पहले संगठन से जुड़े सभी कार्यों को पूर्ण करना आवश्यक है। बैठक में जिला प्रभारी मा...