मेरठ, मई 12 -- मेरठ-बड़ौत मार्ग पर बढ़ते यातायात दबाव और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंगलवार देर शाम रोहटा थाना पुलिस एक्शन मोड में नजर आई। थाना प्रभारी पूजा पंवार के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने रोहटा व पूठखास बाजार में पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया। पुलिस टीम ने मुख्य बाजार, बस स्टैंड, चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल मार्च करते हुए सड़क पर बेतरतीब खड़े वाहनों को तुरंत हटवाया। कई वाहन चालकों को मौके पर ही फटकार लगाते हुए भविष्य में नियमों का पालन करने की चेतावनी दी गई। थानाध्यक्ष पूजा पंवार ने कहा कि सड़क पर अवैध पार्किंग और जाम की स्थिति से आम लोगों को भारी परेशानी होती है। यह भी पढ़ें- बस अड्डे के पास 15 टैक्सी वाहनों के चालान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए लगातार अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान पूठखास चौ...