मेरठ, जून 25 -- रोहटा पुलिस ने गुरुवार को कोर्ट से मुकदमे में फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। जिसका चालान कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसको जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष पूजा पंवार ने बताया कि थाना भावनपुर के गांव किनानगर निवासी विक्रम पुत्र ताराचंद एक मुकदमे में कोर्ट से फरार चल रहा था। जिसका कोर्ट से गैरजमानती वारंट जारी हो गया था। गुरूवार की सुबह पुलिस ने वांरटी को गिरफ्तार कर लिया। जिसका चालान कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसको जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...