समस्तीपुर, सितम्बर 5 -- समस्तीपुर निस। राज्य कर आयुक्त के निर्देश पर रोसड़ा में जीएसटी विभाग की टीम ने डिप्टी कमिश्नर अफजल हसनैन के नेतृत्व में छड़, सीमेंट व अन्य भवन निर्माण सामग्री आपूर्तिकर्ता के ठिकानों पर औचक निरीक्षण किया। जांच टीम में डिप्टी कमिश्नर अमित कुमार, असिस्टेंट कमिश्नर दिव्या प्रकाश और असिस्टेंट कमिश्नर सरिता कुमारी शामिल हैं। शुरुआती जांच में व्यवसायियों के लेखा-पुस्तकों में टर्नओवर का भारी अंतर मिला। टीम ने बताया कि इसमें कर चोरी के सटीक आंकड़ों का पता पूरी जांच के बाद चल सकता है। टीम ने बताया कि विभाग की नजर विशेष रूप से उन भवन निर्माण सामग्री आपूर्तिकर्ता पर है, जो फर्जी बिल ट्रेडिंग में शामिल हैं। यह भी पढ़ें- Noida News: फर्म में करोड़ों की जीएसटी चोरी पकड़ी उन बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर्स पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रह...