समस्तीपुर, मार्च 22 -- रोसड़ा। शहर से सटे मिर्जापुर स्थित गैस गोदाम के समीप एक होटल में देह व्यापार कराए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता के बयान पर महिला थाना समस्तीपुर में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। महिला थानाध्यक्ष प्रीति भारती ने बताया कि कोलकाता की रहने वाली एक युवती थाना पहुंची और उसने रोसड़ा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर स्थित एक होटल में उसके साथ गलत किए जाने की शिकायत दर्ज कराई। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि होटल संचालक एवं अन्य आरोपियों द्वारा युवती को देह व्यापार कराने की नीयत से यहां लाया गया था। इस दौरान उसके साथ दुष्कर्म किया गया और बाद में उसे दूसरे होटल में ले जाकर भी शोषण किया गया। पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज करते ह...