रोस्टिंग के नाम पर रातभर बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान
गाजीपुर, जून 22 -- सिधागरघाट। महड़ौर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में रोस्टिंग के नाम पर रात के समय की जा रही अंधाधुंध बिजली कटौती से उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी है। महड़ौर, पाली, महुआरी प्रथम एवं महुआरी द्वितीय फीडरों के माध्यम से लगभग 40 से 50 गांवों को विद्युत आपूर्ति की जाती है, लेकिन पिछले कई सप्ताह से रात में चार से पांच घंटे तक लगातार बिजली गुल रहने से लोगों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी और उमस के बीच लंबे समय तक बिजली कटने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि दिनभर कामकाज के बाद रात में भी पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही, जिससे उनकी नींद पूरी नहीं हो पा रही है। यह भी पढ़ें- उमसभरी गर्मी ने चार-चार घंटे हो रही रोस्टिंग बिजली कटौती का सबसे अधिक असर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.