हमीरपुर, अप्रैल 17 -- हमीरपुर, संवाददाता। कलेक्ट्रेट स्थित डॉ.कलाम सभागार में गुरुवार को प्रभारी मंत्री/राज्य मंत्री जलशक्ति विभाग रामकेश निषाद की अध्यक्षता में जनपद के विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक हुई। समीक्षा के दौरान प्रभारी मंत्री ने जनपद में अन्ना पशुओं की समस्या, उर्वरक की उपलब्धता, विकास कार्यों की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति, विद्युत आपूर्ति, सड़कों की गड्ढामुक्ति, राजकीय नलकूपों के संचालन, स्वास्थ्य सेवाओं, कानून व्यवस्था, गोशालाओं में गोवंशों के संरक्षण तथा कृषि एवं समाज कल्याण विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी ली।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रोस्टर के अनुसार निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। यह भी पढ़ें- जिला समन्वय समिति की बैठक में उपा...