फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 16 -- कायमगंज, संवाददाता। भारतीय कृषक एसोसिएशन ने विद्युत वितरण खंड रूटौल के अंतर्गत बिजली आपूर्ति व्यवस्था और नए विद्युत कनेक्शन की प्रक्रिया को लेकर कुछ लोगों के साथ एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। किसानों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति नहीं हो रही है और नए कनेक्शन जारी करने में अनियमितताएं की जा रही हैं। उन्होंने कहा नई बस्ती निवासी देवेंद्र व विनोद समेत अन्य लोगों ने कहा कि नई आबादी क्षेत्र में विद्युत कनेक्शन दिलाने में दिक्कतें आ रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कनेक्शन प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब किया जा रहा हैऔर परेशान किया जा रहा है। किसानों ने एसडीएम से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई कराने तथा क्षेत्र में सुचारु बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की है।...