समस्तीपुर, मार्च 22 -- रोसड़ा। भारतीय जनता पार्टी रोसड़ा ग्रामीण मंडल पश्चिम एवं पूर्वी के तत्वावधान में अलग-अलग स्थानों पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। पंचगामा पुस्तकालय भवन में आयोजित मंडल पश्चिम के प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन बीस सूत्री उपाध्यक्ष ललन मंडल ने किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को भाजपा के विकास कार्यों एवं योगदान की जानकारी देते हुए संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। प्रशिक्षण वर्ग प्रमुख संतोष राय ने वैचारिक अधिष्ठान पर प्रकाश डाला, जबकि जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। मंडल अध्यक्ष नुनु प्रसाद झा ने पार्टी के इतिहास से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। वहीं, प्रखंड के मब्बी गांव में मंडल पूर्वी के तत्वावधान में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन जिलाध्यक्ष ...