सहारनपुर, अप्रैल 8 -- उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर रोष सप्ताह के तीसरे दिन रेलवे स्टेशन पर गेट मीटिंग आयोजित कर रोष दिवस मनाया गया। यूनियन ने आरोप लगाया कि रेलवे में निजीकरण तेजी से बढ़ रहा है, जिससे कर्मचारियों के अधिकार प्रभावित हो रहे हैं। नेताओं ने कहा कि ट्रैक, सिग्नल, कोच रिपेयर व टिकट बुकिंग जैसे कार्य ठेके पर दिए जा रहे हैं। यूनियन ने पुरानी पेंशन बहाली, महंगाई भत्ते का भुगतान, रिक्त पद भरने और ठेकेदारी पर रोक की मांग उठाई। साथ ही अप्रेंटिस युवाओं को नौकरी, भत्तों का भुगतान और वेतन विसंगतियां दूर करने की भी मांग की गई। इस दौरान उपेंद्र गुप्ता, बाबूराम, रविन्द्र, सुरेन्द्र, राजेन्द्र, गुरदीप, विवेक कुमार, बालकिशन, रवि मेहरा, उपेन्द्र गुप्ता, संजय, राजन वत्स, मनोज आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...