रोशन हो रहे घर और घट रहा बिजली का खर्च : बीएल वर्मा
बदायूं, मार्च 29 -- मन की बात एपीसोड़ में केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के माध्यम से सौर ऊर्जा को एक जन-आंदोलन के रूप में प्रस्तुत किया है। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आज देश के करोड़ों लोगों के जीवन में परिवर्तन ला रही है। आम नागरिक ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहा है। घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाकर लोग न केवल अपने बिजली बिल में कमी ला रहे हैं, बल्कि अतिरिक्त बिजली से आय भी अर्जित कर रहे हैं। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 132वें संस्करण को उझानी नगर में केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने सुना। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा मन की बात सुनने के बाद यह प्रेरणा मिलती है। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा मन की बात सुनने के बाद यह समझ में आता ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.