गाजियाबाद, अप्रैल 9 -- Ghaziabad News : गाजियाबाद में नगर निगम ने शहर की स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए 25.62 करोड़ रुपये की योजना बनाई है। इसके तहत सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने और हिंडन एयरपोर्ट रोड को आधुनिक लाइटों से जगमग करने पर जोर दिया गया है। मेयर की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस योजना को मंजूरी मिल गई है। टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है। मॉनसून से पहले सभी मुख्य सड़कों को जगमग किया जाएगा। शहर की कई सड़कों पर स्ट्रीट लाइट खराब है तो वहीं कुछ मार्गों पर लाइट ही नहीं लगी हैं। इसको देखते हुए नगर निगम ने पूरे शहर में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को दुरुस्त करने की योजना बनाई है। निगम उद्देश्य आंधी व बारिश के समय पावर कट होने से शहर में अंधेरे की समस्या को खत्म करना है। इस योजना के तहत सौर ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा। इसके लिए सार्वजनिक...