लखीमपुरखीरी, जून 4 -- गोला गोकर्णनाथ। हैदराबाद विद्युत उपकेंद्र के हैदराबाद ममरी फीडर से जुड़े कस्बा रोशन नगर में बिजली आपूर्ति की बदहाल व्यवस्था से ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में लगभग हर रात बिजली गुल रहना आम बात हो गई है जिससे लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। भीषण गर्मी के इस मौसम में रात के समय बिजली कटौती के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली न रहने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है वहीं बुजुर्ग, महिलाएं और छोटे बच्चे गर्मी से बेहाल हैं। यह भी पढ़ें- आठ घंटे बिजली, सोलह घंटे इंतजार, गर्मी में बेहाल उपभोक्ता कई बार रात भर बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों की नींद तक पूरी नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए उन्हों...