हाथरस, मई 15 -- हाथरस। पालिका के द्वारा शहर में पथ प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पालिका के द्वारा शहर में स्ट्रीट लाइटो को लगाने की शुरुआत कर दी गई है। इसी क्रम में नगर पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी ने आगरा रोड स्थित पुराना मिल कपाउंड में नई स्ट्रीट लाइटों का उद्घाटन किया। पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी जी ने कहा कि नगर में बेहतर प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध कराना पालिका की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि रात्रि के समय पर्याप्त रोशनी होने से आम नागरिकों को सुविधा मिलेगी, बाजार क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी तथा राहगीरों एवं व्यापारियों को आवागमन में राहत प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि नगर के प्रत्येक क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए नगर पालिका परिषद लगातार कार्य कर रही है। नगर पालिका परिषद, हाथरस द्वारा 1...