पाकुड़, जून 8 -- हिरणपुर, एक संवाददाता। प्रखंड की पंचायतों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में 50 वाट की एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगाई जा रही हैं। 15 वें वित्त आयोग की राशि से संचालित इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करना है। ताकि लोगों को आवागमन में सुविधा मिले और सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत हो सके। ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से कई स्थानों पर रात के समय पर्याप्त रोशनी नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। विशेषकर महिलाओं, बुजुर्गों और विद्यार्थियों को शाम के बाद आने-जाने में कठिनाई होती थी। नई स्ट्रीट लाइटें लगने से इन समस्याओं में काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। गांव की सड़कों, गलियों, चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर रोशनी बढ़ने से लोगों में सुरक्षा की भावना ...