औरंगाबाद, अप्रैल 10 -- अंबा का प्रसिद्ध सतबहिनी मंदिर इन दिनों नई लाइटिंग व्यवस्था के कारण रात में आकर्षक रूप में जगमगाता नजर आ रहा है, जिससे श्रद्धालुओं के बीच खासा उत्साह है। मंदिर परिसर में लगाए गए नए झालर और वैपर लाइटों की चमक से पूरा परिसर रोशनी में नहाया प्रतीत होता है। दक्षिण भारतीय द्रविड़ शैली में निर्मित यह मंदिर अपनी स्थापत्य कला के लिए पहले से ही चर्चित रहा है, वहीं आधुनिक रोशनी ने इसकी भव्यता में और इजाफा कर दिया है। मंदिर प्रबंधन के अनुसार, पूर्व में लगे बाहरी झालर खराब हो गए थे, जिन्हें बदलकर नए झालर लगाए गए हैं। साथ ही भविष्य में मंदिर परिसर की विशेष और उन्नत लाइटिंग की योजना भी बनाई जा रही है, ताकि इसकी सुंदरता को और बेहतर ढंग से उभारा जा सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय मंदिर का दृश्य बेहद मनमोहक हो जाता है और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.