रांची, फरवरी 24 -- रांची। नगर निगम चुनाव के मतदान के बाद मंगलवार को मेयर प्रत्याशी रोशनी खलखो ने चुनावी अनुभव, व्यवस्थाओं और अपनी भविष्य की रणनीति पर विस्तार से बात की। उन्होंने स्पष्ट किया कि मतदान समाप्त होने के बावजूद उनकी दिनचर्या में कोई विश्राम नहीं आया है। वे लगातार स्ट्रांग रूम की निगरानी में जुटी हैं। रोशनी ने कहा, जब तक मतगणना संपन्न नहीं हो जाती, मैं सामान्य दिनचर्या में नहीं लौट सकती। बैलेट पेपर से हुए मतदान को कड़वा अनुभव बताया। कहा- कई मतदान केंद्रों पर अंधेरा और भारी अव्यवस्था थी। रोशनी के अनुसार, गुलाबी बैलेट पेपर और पतली स्टाम्प के कारण स्याही दूसरी तरफ छपने की समस्या रही, जिससे बड़ी संख्या में वोट अमान्य होने की आशंका है। उन्होंने वार्डों के पुनर्गठन और बूथ आवंटन में गड़बड़ी को भी कम मतदान प्रतिशत (43%) का मुख्य कारण बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.