प्रयागराज, फरवरी 21 -- नैनी कोतवाली क्षेत्र के चक मोइनुद्दीन (मुंडीचक) इलाके की विवाहिता 25 वर्षीय रोशनी भारतीया की मौत के राज से पर्दा नहीं उठ सका। शनिवार को वीडियोग्राफी के साथ डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। लेकिन पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। यह जानने के लिए विसरा प्रिजर्व किया गया है। शुक्रवार को रोशनी पत्नी प्रवेश सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चाका में लगे कैंप में नसबंदी कराने पहुंची थी। आरोप है कि नसबंदी के दौरान उसकी हालत बिगड़ गई। इलाज के लिए उसे स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय भेजा गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रोशनी की मौत की सूचना पर परिजनों और ग्रामीणों ने चाका ब्लॉक के समीप शव रखकर रीवा रोड को जाम कर दिया। देर रात दो चिकित्सकों समेत सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने और परिवार को मुआव...