कटिहार, मई 15 -- प्राणपुर,संवाद सूत्र प्राणपुर अंचल कार्यालय द्वारा बिहार लोक भूमि अतिक्रमण अधिनियम 1956 के तहत रोशना खेल मैदान में किए गए कथित अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई तेज कर दी गई है। अंचलाधिकारी शिखा कुमारी के कार्यालय से जारी पत्र के अनुसार कुल 19 लोगों को नोटिस जारी किया गया है। जारी नोटिस में कहा गया है कि सरकारी (लोक भूमि) के रूप में दर्ज रोशना खेल मैदान की भूमि पर अवैध रूप से अतिक्रमण किए जाने की शिकायत प्राप्त हुई थी। जांच के बाद संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध अतिक्रमण वाद संख्या-01/2026-27 दर्ज करते हुए नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में संबंधित लोगों को निर्धारित समय के भीतर अपना पक्ष प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। यह भी पढ़ें- रोशना खेल मैदान अतिक्रमण मामले में 19 लोगों को नोटिस साथ ही चेतावनी दी गई है कि संतोषजनक जवाब न...