हरिद्वार, मार्च 23 -- अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया के चचेरे भाई से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर सिडकुल पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी नितेश शर्मा के अनुसार, पेशे से प्रॉपर्टी डीलर और वंदना के चचेरे भाई राजबीर कटारिया ने बताया कि 22 मार्च की रात लगभग 9:45 बजे वे किसी जरूरी काम से जा रहे थे। तभी उनके गांव के जोगेंद्र कटारिया पुत्र किशन लाल ने उनको रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि जोगेंद्र ने गालियां देकर धक्का-मुक्की की और विरोध करने पर मारपीट की। आरोपी ने परिवार समेत जान से मारने की धमकी तक दी। राजबीर ने बताया कि जोगेंद्र के खिलाफ पहले भी सिडकुल थाने में रंगदारी का मुकदमा दर्ज हो चुका है। पुरानी रंजिश के कारण विवाद लगातार बढ़ता रहा। पुलिस के अनुसार, आरोपी जोगेंद्र पर मुकदम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.