रोशनाबाद पुलिस लाइन में खेलों का महाकुंभ प्रादेशिक प्रतियोगिता
देहरादून, अप्रैल 9 -- हरिद्वार। हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित पुलिस लाइन परिसर में 24वीं प्रादेशिक जनपद वाहिनी पुलिस वॉलीबॉल क्लस्टर एवं सेपक टाकरा प्रतियोगिता 2026 का विधिवत शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने संयुक्त रूप से शुभारंभ किया। इस मौके पर पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न जिलों से पहुंचे खिलाड़ी मौजूद रहे। प्रतियोगिता को सफल और सुव्यवस्थित बनाने के लिए खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन और खेल संबंधी सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं, ताकि मुकाबले बिना किसी व्यवधान के संपन्न हो सकें। तीन दिन तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में अलग-अलग जनपदों की पुलिस टीमों के बीच वॉलीबॉल और सेपक टाकरा के मुकाबले खेले जाएंगे, जिनमें रोमांच और प्रतिस्पर्धा का माहौल देखने को मिलेगा। समापन समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.