हरिद्वार, फरवरी 28 -- धर्मनगरी में होली के उल्लास के बीच रोशनाबाद जिला कारागार में रंगों की फुहार देखने को मिली। श्रीअखंड परशुराम अखाड़े के सहयोग से आयोजित होली मिलन समारोह में बंदियों ने अबीर-गुलाल लगाकर आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। बंदियों ने भक्ति गीतों और पारंपरिक होली गीतों पर झूमते हुए हिस्सा लिया। वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज आर्य ने कहा कि यह आयोजन बंदियों को अतीत की गलतियों से सीख लेकर समाज की मुख्यधारा में लौटने के लिए प्रेरित करता है। श्रीअखंड अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से यह परंपरा जारी है। महामंडलेश्वर विश्वपुरी ने कहा कि रंगों का यह पर्व भेदभाव मिटाकर एक-दूसरे को अपनाने की सीख देता है। इस कार्यक्रम में पंडित पवन कृष्ण शास्त्री, ठाकुर विक्रम सिंह, डॉ. राकेश गैरोला, योगेश चंद मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.