गुमला, अप्रैल 23 -- सिसई। प्रखंड के रोशनपुर स्थित मेन रोड आरसीएम स्कूल के समीप खराब पड़े ट्रांसफार्मर को बदलकर मंगलवार को 100 केवी का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। सिसई विधायक जिंगा सुसारण होरो की पहल पर यह कार्य एक सप्ताह के भीतर पूरा हुआ। इसका उद्घाटन विधायक प्रतिनिधि प्रकाश उरांव व जेएमएम नेता मो. उमर फारूक अंसारी ने फीता काटकर किया।प्रकाश उरांव ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए बढ़ती गर्मी को देखते हुए नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान प्राथमिकता है। नए ट्रांसफार्मर से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुचारू होने पर लोगों में खुशी है। यह भी पढ़ें- पूर्व जिप अध्यक्ष ब्रहमदेव महतो ने 100 केवीए ट्रांसफार्मर का किया उद्घाटन मौके पर कृष्णा उरांव, बासुदेव उरांव सहित कई ग्रामीण मौजूद थे। यह भी ...