बागपत, मई 4 -- बालैनी। बालैनी क्षेत्र के रोशनगढ़ गांव में दबंगो ने घर में घुसकर महिला के साथ अभद्रता की और महिला के पति और बेटे के ना मिलने पर घर में तोड़फोड़ की। पीड़िता ने घटना की तहरीर बालैनी थाने पर दी है। क्षेत्र के रोशनगढ़ गांव निवासी महिला शहनाज ने बताया कि रविवार की शाम गांव के ही तीन दबंग लोग हाथों में धारधार हथियार लेकर उसके घर पहुँचे।और उसके पति और उसके बेटे को तलाश करने लगे महिला ने बताया कि दोनो घर पर नही है।इसके बाद दबंगो ने महिला के घर में तोड़फोड़ की महिला ने इसका विरोध किया तो दबंगो ने महिला के साथ अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित महिला ने तीन लोगों के खिलाफ घटना की तहरीर बालैनी थाने पर दी है पुलिस मामले की जाँच में जुटी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.