बुलंदशहर, फरवरी 27 -- जहांगीराबाद रोड स्थित राजकीय महाविद्यालय में आयोजित रोवर रेंजर्स के तीन दिवसीय विशेष शिविर का समापन बुधवार को हुआ।शिविर के तीसरे दिन रोवर रेंजर्स विद्यार्थियों ने टेंट निर्माण किया। रोवर-रेंजर द्वारा आयोजित टेंट पिचिंग गतिविधि उत्साह और टीम वर्क से भरपूर रही। प्रतिभागियों ने अनुशासन, नेतृत्व और सहयोग की शानदार मिसाल पेश की ।बाद में फूड प्लाजा का भी आयोजन किया गया।जिसमें रोवर रेंजर्स विद्यार्थियों ने विभिन्न राज्यों के भोजन के स्टॉल लगाए।जैसे पंजाब की मक्का की रोटी और सरसों का साग, राजस्थान के दाल बाटी चूरमा, बिहार की लिट्टी चोखा और गुजरात का ढोकला, महाराष्ट्र की बड़ा पाव और दक्षिण भारत का डोसा व्यंजनों के स्टॉल लगाए। रेंजर प्रभारी डॉ रचना अग्रवाल व रोवर प्रभारी बिंद कुमार ने दीक्षा ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्...