सिद्धार्थ, जुलाई 7 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। किसानों को खेतों के सीमांकन संबंधी विवादों से राहत दिलाने के लिए अपनाई जा रही आधुनिक रोवर तकनीक का सोमवार को डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने शोहरतगढ़ क्षेत्र के परसिया गांव में निरीक्षण किया। उन्होंने रोवर तकनीक से किए जा रहे सीमांकन कार्य का जायजा लेते हुए अधिकारियों को इस तकनीक का अधिकाधिक उपयोग कर लंबित प्रकरणों का शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।डीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों की समस्याओं के त्वरित एवं त्रुटिरहित समाधान के उद्देश्य से राजस्व विभाग को रोवर तकनीक उपलब्ध कराई है। इस आधुनिक तकनीक से किसी भी गाटा संख्या की वास्तविक स्थिति का सटीक निर्धारण किया जा सकता है, जिससे सीमांकन में त्रुटि की संभावना बेहद कम हो जाती है। यह भी पढ़ें- Siddhart Nagar News: ...