प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 6 -- कुंडा, संवाददाता। रोवर्स रेंजर्स प्रशिक्षण में सीखे गए हुनर को प्रतिभागी अपने जीवन में उतारें। रोवर्स रेंजर्स से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है और उनमें एकता की भावना जागृत होती है। यह बातें एमएमपीजी कॉलेज कालाकांकर में पांच दिवसीय रोवर्स रेंजर्स के प्रशिक्षण समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रो. उग्रसेन सिंह ने कही। विशिष्ट अतिथि प्रो. रामकरण रेंजर प्रभारी डॉ. अर्चना शुक्ला ने विचार रखे। इसके बाद सभी प्रतिभागियों ने तम्बू का निर्माण किया, साथ ही भोजन भी बनाया। इस मौके पर संजीव कुमार शर्मा डीटीसी, मनोज कमार ट्रेनिंग काउसंलर, हिमांशु शर्मा, डॉ. अभिषेक सरोज, डॉ. अर्चना शुक्ला, प्रो. रामकरन, प्रो. रेखा सिंह, प्रो. प्रदीप सिंह, सर्वेश सिंह, डॉ. ज्योति गुप्ता, डॉ. सृष्टि कुशवाहा, भूपेश सिंह, डॉ. शशिकान्त मिश्...