लखनऊ, अप्रैल 28 -- लखनऊ, संवाददाता। श्री जय नारायण मिश्र पीजी कॉलेज में मंगलवार को रोवर्स-रेंजर्स इकाई की ओर से विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन प्राचार्य प्रो. केके शुक्ला ने किया। उन्होंने कहा कि रोवर्स-रेंजर्स, भारतीय स्काउट एंड गाइड्स का महत्वपूर्ण प्रभाग है जो युवाओं में सेवा, अनुशासन और नेतृत्व की भावना विकसित करता है। प्राचार्य ने कहा कि ऐसे शिविर छात्र-छात्राओं को कठिन परिस्थितियों में कार्य करने की समझ देते हैं और समाज सेवा के प्रति प्रेरित करते हैं। उन्होंने प्रतिभागियों के उत्साह और समर्पण की सराहना की। शिविर के दौरान छात्रों ने मंकी ब्रिज बनाना, बिना बर्तनों के भोजन तैयार करना और आपदा की स्थिति में कैंपिंग कर घायलों को प्राथमिक उपचार देना सीखा। साथ ही विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से सामाजिक सेवा का संकल्प लिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.