बागपत, मार्च 9 -- महामना मालवीय महाविद्यालय में रोवर्स रेंजर्स इकाई के तत्वावधान में तीन दिवसीय प्रवेश शिविर का शुभारंभ उत्साहपूर्वक किया गया। शिविर में छात्र-छात्राओं को रोवर्स-रेंजर्स के सिद्धांतों, नियमों और आपदा प्रबंधन में टीम वर्क समेत विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराया गया, साथ ही व्यक्तित्व विकास से जुड़ा प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य सुनील तोमर ने दीप प्रज्वलित कर तथा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। प्राचार्य सुनील तोमर ने कहा कि रोवर्स-रेंजर्स की गतिविधियाँ विद्यार्थियों में अनुशासन, सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करती हैं। कार्यक्रम में डॉ. जगदीश, प्रो. सुनील धीमान, डॉ. उदय भान द्विवेदी, डॉ. शिवेंद्र मिश्रा और डॉ. रजनीश कुमार सहित अन्य शिक्षक मौजूद र...