सहारनपुर, मार्च 12 -- नानौता। नगर के राजकीय महाविद्यालय में पाँच दिवसीय रोवर्स रेंजर्स कैम्प का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ प्राचार्य डॉ. प्रविन्द्र कुमार द्वारा किया गया। बुधवार को सर्वप्रथम ध्वजारोहण किया गया। तत्पश्चात् विषम परिस्थितियों में कम से कम संसाधनों को प्रयोग करते हुए जीवन की कठिनाइयों में आनन्दमय जीवन व्यतीत करने एवं दूसरो को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करने के गुण सीखे गए। प्राचार्य डॉ. प्रविन्द्र कुमार ने बताया कि स्काउट एवं गाईड को हर समय देश व समाज की सेवा के प्रति तैयार रहना चाहिए। स्काउटिंग प्रशिक्षक मास्टर राजकुमार शर्मा द्वारा रोवर्स व रेंजर्स को विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षणों के बारे में बताया गया। इस अवसर पर डॉ. मनीष कुमार, डॉ. गरिमा चौधरी, डा. कुलदीप सिंह, डा. इंदु, डॉ. राजेश कुमार, रीना रार्य आर्या, विकास चन्द ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.