मिर्जापुर, मार्च 24 -- मिर्जापुर। निर्वाचन आयोग के रोल प्रेक्षक/मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल राजेश प्रकाश ने सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। उन्होंने सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों से प्राप्त फार्म-6, 7 एवं 8 का निस्तारण 27 मार्च से पहले करने का निर्देश दिया। कहाकि जिससे सभी आवेदकों का नाम अन्तिम मतदाता सूची में शामिल किया जा सके। उन्होंने कहा कि ऐसे मतदेय स्थल जहां पर अधिक संख्या में फार्म-6, 7 एवं 8 प्राप्त हुए हैं, उनका पुनः सत्यापन करा लिया जाये। मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिये जिले में 123321 आवेदन अब तक प्राप्त हुये हैं। बैठक में नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह, उप जिलाधिकारी सदर गुलाब चन्द्र, मड़िहान अनेग सिंह, ...