झांसी, फरवरी 13 -- झांसी। रोल आब्जर्वर बूथों का औचक निरीक्षण करेंगे। सभी बीएलओ मतदाताओं के प्रति व्यवहार को संयमित रखें। जो भी मतदाता है उनके लिए कुर्सियों की व्यवस्था और पेयजल आदि की व्यवस्था भी रखें। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने निर्देश जारी किए है। जिसके क्रम में जनपद भर के सभी बूथों पर तैयारियों को करने के जिला प्रशासन ने निर्देश दे दिए। हेल्प डेस्क पर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण व नोटिस प्रक्रिया से भिज्ञ कार्मिक की ड्यूटी लगायी जाएगी। प्रत्येक हेल्प डेस्क पर बैनर भी लगाया जायेगा। हेल्प डेस्क पर नियुक्त कार्मिकों तथा बूथ लेवल अधिकारियों व सुनवाई के लिए अधिकृत अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदाताओं के प्रति उनका व्यवहार संयमित हो व वे मृदुभाषी रहें। आज बूथों पर रोल आब्जर्वर मंडलायुक्त जिलाधिकारी भी निरीक्षण कर सकते ...