कानपुर, मार्च 25 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से चल रही केडीएमए क्रिकेट लीग में बुधवार को चार मुकाबले खेले गए। पहले मैच में नेशनल क्लब ने रोलैंड क्लब को आठ रन से पराजित किया। दूसरे मैच में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने कैम्पस आईआईटी को 11 रन से हराया। तीसरे मैच में काउंटी क्लब ने एवरो क्लब को तीन विकेट से हराया। चौथे मैच में वंडर्स क्लब ने एसएसएस क्लब को आठ विकेट से पराजित किया।राहुल सप्रू मैदान पर हुए मैच में नेशनल क्लब ने 40 ओवर में आठ विकेट पर 179 रन बनाए। टीम की ओर से ​शिवांश तिवारी ने 40 रन, ​शिवम दुबे ने 35 रन, सचिन ने 31 रन बनाए। गेंदबाजी में अब्दुल ने तीन, स्वा​स्तिक और यश ने दो-दो विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी रोलैंड क्लब की पूरी टीम 31.4 ओवर में 171 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से कुलदीप श्रीवास्तव ने 88 रन...