बोकारो, जुलाई 13 -- बोकारो, प्रतिनिधि। दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में 13 से 19 जुलाई तक इंजीनियरिंग, टीआरडी व सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग की ओर से संयुक्त रोलिंग ब्लॉक लिया जाएगा। इसके कारण कई मेमू व एक्सप्रेस ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। कुछ ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी, जबकि कई ट्रेनों का परिचालन आंशिक मार्ग तक सीमित रहेगा। कुछ ट्रेनों के प्रस्थान समय में भी परिवर्तन किया गया है। रेलवे के अनुसार 68046/68045 आसनसोल-आद्रा-आसन्‍सोल मेमू 13, 16, 17 व 19 जुलाई को, 68090/68089 आद्रा-मिदनापुर-आद्रा मेमू 14, 17 व 19 जुलाई को, 68077/68078 आद्रा-भागा-आद्रा मेमू 19 जुलाई को, 63594/63593 आसनसोल-पुरुलिया-आसन्‍सोल मेमू 13 व 16 जुलाई को तथा 68056 टाटानगर-आसन्‍सोल मेमू 14, 15 व 18 जुलाई को रद्द रहेगी। यह भी पढ़ें- टाटा आसनसोल मेमू ट्रे...