घाटशिला, फरवरी 27 -- पोटका। प्रखंड के पोटका पंचायत अंतर्गत रोलाडीह (बनकांटी) में रैयती जमीन पर पत्थर खनिज खनन पट्टा के लिए आहूत ग्रामसभा ने बहुमत से नामंजूर कर दिया है। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी व स्थानीय मुखिया के द्वारा जारी आदेश के आलोक में ग्राम सभा का आयोजन शुक्रवार को रोलाडीह में ग्राम प्रधान कमल रंजन सरदार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। मौके पर ग्राम प्रधान ने मौजा रोलाडीह में खाता संख्या 102 एवं 357 के प्लोट संख्या 1303(अंश),1382,1307(अंश),1304,1305,1306,1379,1313(अंश) के रकबा 7.40 एकड़ क्षेत्र पर अवस्थित धारित पत्थर खनिज खनन पट्टा हेतु क्रिस्टल माइनिंग, पार्टनर सुधांशु शेखर एंड अदर्स द्वारा आवेदित किया गया है। ग्राम प्रधान ने उपस्थित महिला पुरुष से अपना पक्ष रखने की अपील किया। ग्राम प्रधान के अपील पर एक एक कर ग्रामीण...