कानपुर, अप्रैल 19 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता कल्याणपुर ​स्थित गौरव मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल में इंटर स्कूल रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता संपन्न हुई। जिसमें शहरभर के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और रफ्तार का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान 16 राष्ट्रीय स्तर के स्केटर्स को उत्तर प्रदेश रोलर स्पोर्ट्स संगठन के सचिव डीएस राठौर ने सम्मानित किया।क्वॉड और प्रोफेशनल इनलाइन स्केटिंग वर्ग में करीब 150 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रोफेशनल इनलाइन स्केटिंग (बालक वर्ग) में शिवांग मिश्रा, आहान चंदेल, वत्सल सिंह, ऋत्विक सिंह, शौर्य, रयान बाजपेई, अलौकिक श्रीवास्तव और साहिल यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में अक्षिता तिवारी, यात्रिक पांडेय, काव्य जायसवाल, आख्या भदौरिया, अनन्या सिंह, आराध्य पांडेय और ओजल बाजपेई...