रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में हरिद्वार की टीम दूसरे स्थान पर
हरिद्वार, मई 10 -- हरिद्वार, संवाददाता। डीपीएस दौलतपुर में द्वितीय अखिल भारतीय अंतर विद्यालय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप का रविवार को समापन हो गया। चैंपियनशिप में क्रिप्टो स्केट्स एकेडमी देहरादून ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। हरिद्वार रोलर स्केटिंग एकेडमी दूसरे स्थान पर रही। तेजल न्यू फ्लाइंग स्केटिंग एकेडमी सोनीपत हरियाणा ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में देश के कई राज्यों से 200 से अधिक स्केटर्स पहुंचे। खिलाड़ियों ने स्पीड, संतुलन और तकनीक का बेहतर प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. धर्मेंद्र कुमार और डॉ. तनु अनेजा बनर्जी ने किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या पूनम श्रीवास्तव और प्रो वाइस चेयरमैन विकास गोयल भी मौजूद रहे। समापन पर विजेताओं को पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.