मिर्जापुर, मार्च 10 -- मिर्जापुर। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर अदलहाट थाना क्षेत्र के खजुरौल गांव के समीप सोमवार को रोलर से टकराकर बाइक एमआर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर भेज दिया गया है। अहरौरा थाना क्षेत्र के बसाढ़ी गांव निवासी 28 वर्षीय आलोक कुमार मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एमआर) हैं। वें सोमवार को दवा की सप्लाई के सिलसिले में वाराणसी किसी काम से गए थे। वहां से सोनभद्र जा रहे थे। जैसे ही अदलहाट के खजुरौल गांव के पास पहुंचे। तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे रोलर के पिछले हिस्से में टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार आलोक गंभीर रुप से जख्मी हो गए। घटनास्थल पर आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को फत्तेपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां प्...