दरभंगा, अप्रैल 27 -- विजय कुमार ठाकुर,जाले। निर्माणाधीन शोभन-मकिया सड़क में जाले थाना क्षेत्र के भीरोहा (मुरैठा पंचायत) वार्ड संख्या आठ में गत 25 अप्रैल की शाम सड़क निर्माण में लगे एक रोलर की चपेट में आने से मो. सऊद आलम एवं अफसाना खातून के छोटे पुत्र अबू बकर (7) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वार्ड सदस्य मो. इसराइल ने बताया कि भीरोहा गांव के दो-तीन बच्चे निर्माणाधीन सड़क में ठक्कन सहनी के घर के पास खेलने के लिए निकले थे कि इसी क्रम में अबू बकर रोलर की चपेट में आ गया। उसकी मौत की खबर से देखते ही देखते मोहल्ले में कोहराम मच गया। यह भी पढ़ें- जेसीबी से दबकर बालक की हुई मौत घटना के बाद निर्माणाधीन सड़क पर निर्माण कंपनी से जुड़े सभी लोग अपने-अपने वाहन को लेकर खिसक गए। लोग निर्माणाधीन सड़क पर शव को रखकर मुआवजे की मांग करने लगे। इसके लिए स्थानीय लोग निर...