नोएडा, मई 3 -- ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। उत्तर प्रदेश स्टेट रोलबॉल चैंपियनशिप अंडर-14 में जिले की बालिका वर्ग की टीम तीसरे स्थान पर रही। इसका आयोजन गाजियाबाद स्थित कोलंबिया इंस्टीट्यूट में किया गया। कोच रविकांत ठाकुर ने बताया कि प्रथम सब जूनियर रोलबॉल स्पर्धा एक से तीन मई तक हुई। इसमें 10 मंडलों की टीम ने भाग लिया। अलीगढ़ मंडल की तरफ से खेलते हुए गौतमबुद्ध नगर की बालिका वर्ग की टीम ने तीसरे स्थान पर रही। इसमें सुरभि प्रिया, पावनी बेलानी, इधिका अग्रवाल, गौरंगी कसाना, तन्वी, सारण्य आर्य, आराध्या सिंह, ध्रितिका भारद्वाज,प्रगति सिंह, नियति सिंह, आरायण शर्मा, अहाना सैनी ने हिस्सा लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...