गाज़ियाबाद, मई 10 -- मोदीनगर, शिवदेव। गांव रोरी में इन दिनों मिट्टी के अवैध खनन का मामला सामने आया है। लगातार चल रहे खनन कार्य से ग्रामीणों में नाराजगी है। मिट्टी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली और डंपरों की आवाजाही के कारण गांव की सड़कें टूटने लगी हैं, जबकि उड़ती धूल से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत एसडीएम मोदीनगर से की है। ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र में खनन माफिया सक्रिय हैं और खेतों से मिट्टी निकालकर अवैध कॉलोनियों में पहुंचाई जा रही है। मिट्टी से लदे भारी वाहन गांव के अंदर से होकर गुजर रहे हैं, जिससे रास्तों की हालत खराब हो गई है। पूरे दिन धूल उड़ने के कारण लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों का आरोप है कि खनन कार्य के लिए संबंधित विभाग से को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.