रांची, मार्च 7 -- तोरपा, प्रतिनिधि। सोसाइटी ऑफ जीसस के सुप्रीयर जनरल फादर आर्तुरो सोसा का शनिवार को तोरपा आगमन हुआ। इस दौरान तोरपा थाना परिसर में उनका स्वागत किया गया। फादर सोसा अपनी टीम के साथ तोरपा एसडीपीओ कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने फादर कॉन्सटंट लीवंस से जुड़ी लगभग 140 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक तिजोरी का अवलोकन किया। उन्होंने फादर लीवंस की तस्वीर के समीप कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके कार्यों को याद किया। बताया गया कि फादर कॉन्सटंट लीवंस वर्ष 1880 में बेल्जियम से भारत आए थे। वर्ष 1883 में उन्हें कोलकाता में पुरोहित के रूप में नियुक्त किया गया था। इसके बाद 1885 में वे तोरपा पहुंचे और यहां करीब सात वर्षों तक सेवा कार्य किया। उस समय वे एक झोपड़ी बनाकर रहते थे। उसी झोपड़ी में जमीन के नीचे एक तिजोरी बनाई गई थी, जो आज भी सुरक्षित ह...