मेरठ, मार्च 16 -- शिक्षा के बदलते स्वरूप और नई शिक्षा नीति को लेकर रोम्बस वर्ल्ड स्कूल में रविवार को सीबीएसई के तत्वावधान में एक दिवसीय कैपेसिटी बिल्डिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यशाला का मुख्य विषय होलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड रहा, जिसमें शिक्षकों को आधुनिक मूल्यांकन प्रणाली की जानकारी दी गई। शुभारंभ मुख्य प्रशिक्षकों तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य अमित कोहली ने किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि शिक्षकों को नवीनतम शैक्षिक तकनीकों से लैस करना आवश्यक है, ताकि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा सके। कार्यशाला में सीबीएसई द्वारा नियुक्त प्रशिक्षक ममता सिंह और गुरुनेहा संधू ने शिक्षकों को संबोधित किया। ममता सिंह ने बताया कि वर्तमान शिक्षा प्रणाली में मूल्यांकन केवल शैक्षणिक उपलब्धियों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें छात्र के व्यवहार...