नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिंडर इस समय चर्चा का केंद्र बने हुए हैं, क्योंकि उन्हें आईपीएल 2026 के एक मैच के बाद राजस्थान रॉयल्स के डगआउट में मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए देखा गया था। यह वह एरिया है, जहां पर फोन पर प्रतिबंध होता है। ऐसे में रोमी भिंडर की आलोचना हो रही है और सवाल भी उठ रहे हैं कि उन्हें कड़ी सजा मिले। यहां तक कि आईपीएल के जनक कहे जाने वाले ललित मोदी ने भी यह मुद्दा उठाया था। हालांकि, सच तो यह है कि रोमी भिंडर के खिलाफ कोई बड़ी कार्रवाई नहीं होने वाली है। क्रिकबज की रिपोर्ट की मानें तो रोमी भिंडर पर थोड़ा बहुत जुर्माना, चेतावनी या कोई छोटी सजा उन्हें इस मामले में मिल सकती है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI की एंटी-करप्शन और सिक्योरिटी यूनिट (ACSU), जिसने गुवाहाटी में रॉयल चैलेंजर्स बें...