रोमित पाल ने भारत को दिलाया एशिया कप का स्वर्ण पदक
इटावा औरैया, जुलाई 26 -- इटावा। ओमान में आयोजित अंडर-18, 5-ए-साइड एशिया कप हॉकी प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि में मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई के अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी रोमित पाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। रोमित पाल के उत्कृष्ट प्रदर्शन से पूरे स्पोर्ट्स कॉलेज परिवार एवं खिलाड़ियों में हर्ष और उत्साह का माहौल है। स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रधानाचार्य सर्वेंद्र सिंह चौहान ने भारतीय टीम एवं रोमित पाल को बधाई देते हुए कहा कि रोमित पाल लगातार दूसरी बार एशिया कप में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं तथा दोनों अवसरों पर भारतीय टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत तथा कॉलेज के प्रशिक्षकों के समर्पित प्रशिक्षण का परिणाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.