कन्नौज, मार्च 25 -- कन्नौज। प्रदेश सरकार के नव निर्माण के नौ वर्ष पूरे होने के अवसर पर जिले में बुधवार को अपनी जड़ों को खोजें कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सायं 5:30 बजे रोमा अंतर्राष्ट्रीय समुदाय स्मारक एवं मुक्ताकाशी मंच तथा राजकीय पुरातत्व संग्रहालय परिसर में आयोजित होगा, जिसमें रोमा समुदाय के इतिहास, परंपराओं और वैश्विक विस्तार पर गहन विमर्श किया जाएगा।जिला प्रशासन एवं जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ वर्चुअल माध्यम से जुड़कर अपने शोध-आधारित विचार साझा करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्य अतिथि सायं 5:30 बजे उद्घाटन करेंगे। इसके उपरांत संग्रहालय का अवलोकन, अतिथियों का स्वागत-सम्मान तथा जिलाधिकारी द्वारा स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया ज...