कुशीनगर, जून 16 -- कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। जिला मुख्यालय के पडरौना शहर में मंगलवार की सुबह एनएच-730 पर कारों की स्टंटबाजी एक युवक की मौत का कारण बन गई। बावली चौक से आगे रामकोला रोड पर तेज रफ्तार में स्टंट कर रही दो कारों में से एक अनियंत्रित होकर पलट कर दूसरी लेन पर पहुंच गई और उसकी चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।दुर्घटना का विवरण प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मंगलवार की सुबह करीब छह बजे बावली चौक से आगे एनएच-730 पर दो कारें तेज रफ्तार में एक-दूसरे के साथ स्टंट कर रही थीं। दोनों वाहनों की गति करीब 200 किलोमीटर प्रति घंटा बताई जा रही है। इनमें आगे चल रही लखनऊ नंबर की सफेद कार को स्पोर्ट्स कार की तरह मॉडिफाई किया गया था। अचानक चालक कार पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे वाहन रामकोला जाने वाली लेन से उछलकर विपरीत दिशा की प...